Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल से भारत लाया जा रहा था कचरे और धूल में छिपा सोना-चांदी, सोनौली बॉर्डर पर पकड़ा गया करोड़ों का नियारा रैकेट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:44 PM (IST)

    कस्टम विभाग ने सोनौली सीमा पर नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही 13.62 टन नियारा जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इसे मेंह ...और पढ़ें

    सोनौली कस्टम गेट पर डीसीएम में पकड़ी गई धातु की राख। जागरण

    सोनौली कस्टम गेट पर डीसीएम में पकड़ी गई धातु की राख। जागरण

    HighLights

    1. सोनौली सीमा पर 13.62 टन नियारा की बड़ी खेप जब्त।

    2. नेपाल से अवैध तरीके से भारत में लाई जा रही थी यह खेप।

    3. दो आरोपित हिरासत में, नमूना जांच को दिल्ली भेजा गया।

    संवादसूत्र, सोनौली, (महराजगंज)। अवैध रूप से नेपाल से भारत लाई जा रही 13.62 टन नियारा (सराफा के कारखाने के कचरे, धूल या मिट्टी का वह भाग जिसमें सोने और चांदी के बहुत बारीक कण या घिसकर गिरे हुए अंश मिलते हैं) को कस्टम विभाग की टीम ने शुक्रवार रात सोनौली सीमा से बरामद किया।

    टीम ने डीसीएम की जांच के दौरान 125 बोरियों में इसकी बरामदी की है। जांच के लिए इसका नमूना केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला दिल्ली भेजा जाएगा। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बरामद नियारा को मेंहदावल ले जाया जा रहा था। जिन्हें चालकर उसमें से सोने या चांदी के बारीक कड़ों को निकाले जाने की योजना थी।

    आरोपित लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। कार्रवाई के दौरान संतकबीर नगर के ग्राम लेडूवा महुआ (रसूलाबाद) पोस्ट- बखिरा निवासी शरीफ अहमद और बहराइच के मोहल्ला बक्शीपुरा, निकट सिराज वैद्य, दरगाह रोड निवासी मोहम्मद कामरान को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ के दौरान आरोपितो ने बताया कि नियारा को नेपाल के विभिन्न स्थानों से एकत्र कर डंप किया गया था। नेपाल में भी इन लोगों ने अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा है। सोनौली सीमl पर नियारा की बड़ी खेप बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जार्डन ब्राउन का नया पैंतरा, निजी वकील से किया इनकार; जमानत पर सुनवाई 10 अगस्त को

    पूछताछ के दौरान पता चला कि नियरा को नेपाल के विभिन्न स्थानों से एकत्र कर भैरहवा में डंप किया जाता है। इसके बाद अलग-अलग वाहनों के माध्यम से सोनौली सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कराकर मेंहदावल और फिर दिल्ली तक भेजा जाता है।

    सोनौली कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर त्यागी ने बताया कि वाहन के साथ नियारा को जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इस मामले में अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है।

    क्या होता है नियारा 

    नियारा आभूषण निर्माण के दौरान निकलने वाला ऐसा कचरा, धूल या मिट्टी है, जिसमें सोने और चांदी के बेहद बारीक कण मिले होते हैं। कारखानों और दुकानों से एकत्र की गई इस राख व धूल को नियारिया (शोधक) विशेष प्रक्रियाओं द्वारा धोकर और गलाकर शुद्ध सोना-चांदी अलग करते हैं। देखने में धूल जैसा लगने वाला यह कचरा बड़ी मात्रा में एकत्रित होने पर करोड़ों रुपये के मूल्यवान कीमती धातुओं का स्रोत बन जाता है।
    -