Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए अब तक 4.87 लाख आवेदन आए हैं, जबकि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) ...और पढ़ें

    पीईटी-2026 के लिए 4.87 लाख आवेदन।

    पीईटी-2026 के लिए 4.87 लाख आवेदन।

    HighLights

    1. PET-2026 के लिए 4.87 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

    2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में 8 लाख पंजीकरण हुए।

    3. PET आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए अब तक 4.87 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। वहीं, आयोग की ओर से पहली बार शुरू किए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में अब तक करीब आठ लाख अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। पीईटी और आयोग की अन्य मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ओटीआर अनिवार्य किया गया है।

    पीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी एक सितंबर तक पीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ओटीआर के लिए अभी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

    आयोग ने अभ्यर्थियों को ओटीआर कराने की सुविधा दी है, ताकि उन्हें हर भर्ती के लिए बार-बार अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरने की जरूरत न पड़े।

    ओटीआर में एक बार पंजीयन कराने के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य में पीईटी और आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के आवेदन में सहूलियत होगी। इससे आवेदन प्रक्रिया भी पहले की तुलना में आसान और तेज होगी।

    आयोग के अनुसार, पीईटी-2026 के लिए अब तक 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 4.16 लाख अभ्यर्थियों का पंजीयन अंतिम रूप से पूरा हो चुका है।

    आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पीईटी का आवेदन पूरा कर लें। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ओटीआर नहीं कराया है, वे भी इसे पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- आईआईटी कानपुर के रिटायर्ड अधिकारी डिजिटल अरेस्ट, मनी लांड्रिंग केस की धमकी देकर ईडी अफसर बन ठगे 16.55 लाख 

    खबरें और भी