विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर मथुरा-बरसाना के लिए लखनऊ से चलेंगी 6 AC बसें, देखें किराया और टाइम टेबल

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:33 PM (IST)

परिवहन निगम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए लखनऊ से मथुरा, आगरा और बरसाना के लिए वातानुकूलित बसें चला रहा है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. लखनऊ से मथुरा के लिए विशेष एसी बसें संचालित।

  2. आलमबाग टर्मिनल से आगरा, बरसाना के लिए भी सेवा।

  3. ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध, ड्राइवरों को निर्देश मृदु व्यवहार का।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा की यात्रा सुगम करा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आगरा, मथुरा और बरसाना के लिए अभी छह वातानुकूलित बसें चल रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त एसी बसों की सेवा शुरू की जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी। आलमबाग बस टर्मिनल से मथुरा जाने का एसी बसों का किराया 889 रुपये है। आलमबाग से हर घंटे आगरा के लिए वाया एक्सप्रेसवे साधारण बसें चलाई जा रही हैं। यात्री आगरा पहुंचकर मथुरा के लिए दूसरी बस से भी जा सकते है। साथ ही मथुरा के लिए सीधे एसी बस भी चलाई गई है।

ये होगा शेड्यूल

एसी बसें सुबह नाै बजे बरसाना के लिए, शाम चार बजे, रात आठ, रात 10:30 और रात 11:15 बजे मथुरा के लिए बसें चल रही हैं। आलमबाग से आगरा के लिए सुबह 10, 11 व 12.00 और शाम को छह बजे रवाना होगी, इसमें किराया 777 रुपये देना होगा। आलमबाग से आगरा जाने वाली बसों को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मथुरा और बरसाना तक बसों का विस्तार करने की योजना है।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय से बस संचालन को लेकर दिशा निर्देश भेजा हैं। बसों को 13 बिंदुओं पर जांच करने के बाद ही बसें मार्ग पर रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।

बसों के शीशे, टूटे न हो, सीटें फटी हुई न हो। श्रद्धालुओं से ड्राइवरों व कंडक्टरों को मृदु व्यवहार करने और बस हर स्टापेज पर ठहराव करते हुए अधिक से अधिक यात्रियों को सफर कराने के निर्देश दिए गए हैं। यात्री यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन एडवांस और तत्काल खाली सीटों की बुकिंग करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिला शव