UP Weather: लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बचाव के उपाय बताए
अंबेडकरनगर में 20 अप्रैल से जून तक लू और अधिक तापमान की संभावना है। जिला आपदा विभाग अलर्ट पर है और नागरिकों को सुरक्षित रखने की तैयारी कर रहा है। ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेटेड है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। 20 अप्रैल से जून माह तक तापमान के अधिक रहने के साथ ही गर्म हवा (लू) चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियाें ने पूर्व में ही सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं, इसे लेकर जिला आपदा विभाग अलर्ट हो गया है।
राहगीरों व आमजन को सुरक्षित करने एवं बीमारियों से बचाने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है।
अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि जनपद में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है, इससे हीटवेव (लू) से प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।
संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। खाना बनाते समय घर की खिड़की-दरवाजे खुले रखें। उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा बासी भोजन कतई न करें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्टा, बेल का शर्बत, नमक, चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने वाराणसी में चार दिन तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया, आप भी हो जाएं सावधान
इन स्थितियों में लू लगने की संभावना
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। शराब की लत, हृदयरोग, पुरानी बीमारी, मोटापा, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की आवश्यकता है।
खबरें और भी
लू के लक्षण
गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स होना, उल्टे सांस गति में तेजी, सिरदर्द, मिचली, थकान और कमजोरी का होना या चक्कर आना आदि मुख्य लक्षण हैं।