Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: क्र‍िसमस के बाद चलेंगी सर्द हवाएं, कोहरे संग छाए रहेंगे बादल, पढ़ें यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:20 AM (IST)

    प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के बीच वर्षा होने की संभावना है। यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है जो इस समय प्रदेश में अरब सागर और बंगाल क ...और पढ़ें

    यूपी में आज कैसा मौसम, पढ़ें IMD की र‍िपोर्ट।
    यूपी में आज कैसा मौसम, पढ़ें IMD की र‍िपोर्ट।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के बीच वर्षा होने की संभावना है। यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जो इस समय प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के समागम का परिणाम है। 

    मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी। हालांकि, 22 दिसंबर से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 23 दिसंबर को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है। 26 दिसंबर की शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 27 दिसंबर को लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का रूप ले सकता है। 

    लखनऊ में तापमान में आएगी ग‍िरावट

    इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 28 दिसंबर के बाद बारिश में कमी आने के साथ ही मौसम शुष्क होने लगेगा। 29 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 28 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलती रहेगी। मौसम एवं पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया क‍ि रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम 25 तो न्यूनतम 5 ड‍िग्री तापमान रहेगा। 

    आगरा में गरज के साथ पड़ेगी बौछार

    आगरा के मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को सामान्य तापमान से न्यूनतम व अधिकतम तापमान अधिक रहे। तापमान में आगामी सप्ताह में वृद्धि देखने को मिलेगी। आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। शनिवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आज अध‍िकतम तापमान 25.0 तो न्‍यूनतम 11 ड‍िग्री रह सकता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में 26 दिसंबर से बरसेंगे बदरा, ठंड-गलन से परेशान होंगे लोग, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

    वाराणसी में पछुआ हवा चलने का अनुमान

    वाराणसी में र‍व‍िवार को सुबह से पछुआ हवा के चलने का अनुमान है। मध्यम हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। आसमान में सुबह के समय हल्के बादल रहेंगे। सुबह-शाम मौसम में ठंडापन बना रहेगा। सोमवार को पछुआ हवा चल सकती है। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। हालांक‍ि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने भी सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

    कानपुर में छाया रहेगा कोहरा

    कानपुर की बात करें तो मौसम व‍िभाग ने सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा व हल्की धुंध दिखाई पड़ने की संभावना जताई है। हालांक‍ि अभी वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। रविवार को अध‍िकतम तापमान 24 तो न्‍यूनतम तापमान 5 ड‍िग्री रह सकता है। लेक‍िन तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Weather: यूपी के कई जिलों में छाया कोहरा, दिल्ली-एनसीआर में चलेगी शीतलहर; कई राज्यों में बारिश के आसार