विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: यूपी में 26 दिसंबर से बरसेंगे बदरा, ठंड-गलन से परेशान होंगे लोग, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

Updated: Sat, 21 Dec 2024 07:47 AM (IST)

UP Weather Forecast उत्‍तर प्रदेश में 26 दिसंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। 26 से 28 दिसंबर के बीच हल्‍की बारिश हो सकती है। इससे तराई वाले 27 जिलों ...और पढ़ें

यूपी मेूं आज दिन में साफ रहेगा मौसम। Pic Credit- ANI
यूपी मेूं आज दिन में साफ रहेगा मौसम। Pic Credit- ANI

HighLights

  1. यूपी में 26 दिसंबर से बार‍िश हो सकती है।
  2. यूपी में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
  3. यूपी के कई ज‍िलों में घना कोहरा छाएगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। सुबह-शाम जबरदस्‍त कोहरा देखने को म‍िल रहा है। तापमान में बदलाव लगातार जारी है। वहीं मौसम व‍िभाग ने दिसंबर महीने के अंत में गरज-चमक के साथ बार‍िश की संभावना जताई है। इसके बाद ठंड अपने चरम पर होगी। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत होगी।

मौसम व‍िभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में 26 दिसंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। 26 से 28 दिसंबर के बीच हल्‍की बारिश हो सकती है। इससे तराई वाले 27 जिलों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकाेप देखने को म‍िलेगा।

रात में बढ़ेगी ठंड

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार को मौसम में दिन के समय थोड़ी गर्माहट थी। हालांक‍ि रात में ठंड बढ़ गई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज क‍िया गया। मौसम एवं पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया क‍ि शनिवार को लखनऊ में आसमान साफ रहने की संभावना है। अध‍िकतम तापमान 25 ड‍िग्री रहने के आसपास रह सकता है। वहीं रात में ठंड लोगों को परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें: Weather: यूपी के कई जिलों में छाया कोहरा, दिल्ली-एनसीआर में चलेगी शीतलहर; कई राज्यों में बारिश के आसार

वहीं शुक्रवार को कानपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। तापमान में गिरावट से सुबह व रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है। साथ ही शीतलहर भी चलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बुलंदशहर में भी न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगरा में लेट रहीं ट्रेनें 

आगरा में सर्दी में ओजोन, कार्बन मोनो आक्साइड सहित प्रदूषक तत्वों के निचली सतह पर आने से सांस रोगियों को परेशानी होने लगी है। शुक्रवार की रात एक्यूआई 135 दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर बढ़ने लगा है। हालांक‍ि आज आगरा में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आज अध‍िकतम 23 तो न्‍यूनतम 10 ड‍िग्री तापमान रह सकता है। वहीं ठंड के कारण ट्रेनों की गति भी धीमी होती जा रही है।

शुक्रवार को 11 घंटे की देरी से साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस आगरा पहुंची। नई दिल्ली इंटरसिटी सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनें एक घंटा से लेकर साढ़े पांच घंटे तक लेट रहीं। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, 22, 23, 24 और 25 दिसंबर को पूरे यूपी में मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात के समय भयंकर कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबक‍ि 26 दिसंबर से बार‍िश के कारण तापमान में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखने को म‍िलेगी।

गाेंडा में चल रही पछुआ हवा

गोंडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया क‍ि तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। पछुआ हवा के चलने पर गलन बढ़ेगी। कोहरा पड़ने पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम 22.7 तो न्यूनतम 6.5 तापमान रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन; घना कोहरा छाने के आसार; अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट