Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों पर बरसेगा इनाम, स्वर्ण विजेता अस्मिता को मिला डेढ़ करोड़ और अधिकारी पद

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:44 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने और प्रतिभाग करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह म ...और पढ़ें

    स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता को मिला डेढ़ करोड़।

    स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता को मिला डेढ़ करोड़।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश सरकार नौ राष्ट्रमंडल खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।

    2. स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता डे को डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे।

    3. अस्मिता डे और गुलवीर सिंह राजपत्रित अधिकारी बनेंगे।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने और प्रतिभाग करने वाले उत्तर प्रदेश के नौ खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। इनके लिए जल्द ही समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। शासनादेश के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे और गुलवीर सिंह को राजपत्रित अधिकारी बनाया जाएगा।

    ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली अस्मिता डे को डेढ़ करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 23 वर्षीय अस्मिता उत्तर प्रदेश पुलिस में गाजियाबाद में तैनात हैं। उन्हें जूडो में पदोन्नति भी दी जाएगी।

    वहीं, एथलेटिक्स में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाले अलीगढ़ के गुलवीर सिंह को भी बड़ी धनराशि मिलेगी। उन्हें 10 हजार मीटर में रजत पदक जीतने पर 75 लाख रुपये और पांच हजार मीटर में कांस्य पदक जीतने पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    इसके अलावा एथलेटिक्स में प्रतिभाग करने वाली मेरठ की प्रियंका गोस्वामी (10 किमी वाक), जौनपुर के जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव, मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी (5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज), अलीगढ़ की एथलीट नीरू पाठक और आगरा के बाक्सर आदित्य प्रताप यादव को पांच-पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

    खबरें और भी

    समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाए जाने की घोषणा भी की जाएगी।

    10 स्पर्धाओं में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल

    23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार स्पर्धाओं की संख्या घटाकर 10 कर दी गई थी। वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 19 स्पर्धाएं हुई थीं।

    बर्मिंघम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने चार रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। इनमें सीमा पुनिया, सरिता रोमित सिंह, रोहित यादव (एथलेटिक्स), पूनम यादव और पूर्णिमा पांडेय (वेटलिफ्टिंग) तथा विश्वनाथ यादव (तैराकी) ने प्रतिभाग किया था।

    यह भी पढ़ें- झांसी में 74 शिकायतों से खुला साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क, 23 पर मुकदमा दर्ज