विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस के 93 अधिकारी होंगे सम्मानित, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत मिलेगा वीरता पदक

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:20 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के 93 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक मिलेंगे। इनमें शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक सहित 12 को वीरता, 6 को विशिष्ट और 75 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 93 यूपी पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेंगे पदक।

  2. 12 कर्मियों को वीरता, 6 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

  3. शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक मिला।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 93 पुलिस अधिकारियों स्वतंत्रता दिवस पर वीरता, विशिष्ठ और सराहनीय सेवा पदक मिलेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में वीरता ( गैलेट्री) श्रेणी में 12 कर्मियों का नाम है। छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 75 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।

वीरता पदक अर्जित करने वालों ममें आइपीएस से लेकर दीवान (हेड कांस्टेबल) तक हैं। इनमें से तीन को दूसरी बार वीरता पदक मिला है। कुुख्यात अपराधी कपिल के साथ मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है।

प्रदेश पुलिस जिन 12 कर्मियों को वीरता पदक दिया जाएगा, उनमें उपनिरीक्षक अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, आइपीएस मुनिराज जी, आइपीएस सत्यजीत गुप्ता, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।

दिया जाएगा सराहनीय सेवा पदक 

इनमें अक्षय परवीर त्यागी, सुनील कुमार और दीपक कुमार को दूसरी वार वीरता पुरस्कार मिला है। छह अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ठ सेवा पद मिलेगा। यह पदक उत्कृष्ट सेवा पर दिया जाता है। इसके 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ को मिलेगी नई सौगात, गोमती रिवर फ्रंट पर बनेगी 700 मीटर लंबी 'नेचर ट्रेल'; अक्टूबर से चलेगा टूरिस्ट क्रूज

इसमें एडीजी राम कुमार, डीआईजी सुनीता सिंह, एसपी दया राम, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, कमांडेंट नरेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी रवि शंकर निम, एसपी विनोद कुमार पांडेय, एएसपी बलरामाचारी दुबे और एसपी अमृता मिश्रा के नाम भी शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस, फायर, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में पदक दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस की सूची में इस बार वीरता के साथ-साथ लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का भी नाम हैं, इन्हें भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।