Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kal Ka Mausam 03 July: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, आपके जिले में कब होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी है, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की व् ...और पढ़ें

    यूपी में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

    यूपी में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक, तापमान में गिरावट।

    2. मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया।

    3. पूर्वी-पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का कहर जारी है। वहीं, कई हिस्सों में अभी भी लोग गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ चुका है। बीते 24 घंटे में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखी गई।

    मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही, कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। IMD ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग की तरफ से 8 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग की तरफ से 5 से 7 जुलाई के बीच इस हिस्सों में व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2-4 और 8 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने प्रदेश के इन हिस्सों में 2 जुलाई और फिर 5 से 7 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 3-4 जुलाई और 8 जुलाई को कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    खबरें और भी

    आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 3 और 4 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में भारी बार‍िश के बाद कनहर बांध का जलस्तर पहुँचा 260.500 मीटर, सुरक्षा के मद्देनजर खोले गए तीन गेट