Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में भारी बार‍िश के बाद कनहर बांध का जलस्तर पहुंचा 260.500 मीटर, सुरक्षा के मद्देनजर खोले गए तीन गेट

    By AshokEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

    सोनभद्र में भारी बारिश के बाद कनहर बांध का जलस्तर 260.500 मीटर पर पहुंच गया है, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। निचले इ ...और पढ़ें

    सोनभद्र में भारी बारिश से कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षा के लिए तीन गेट खोले गए।

    सोनभद्र में भारी बारिश से कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षा के लिए तीन गेट खोले गए।

    HighLights

    1. सोनभद्र में भारी बारिश से कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा।

    2. सुरक्षा के मद्देनजर बांध के तीन गेट खोले गए।

    3. निचले इलाकों में अलर्ट, ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, (दुद्धी) सोनभद्र। मानसून आने के बाद से सर्वाध‍िक बार‍ि‍श की जद में ज‍िला बना हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ी नाले और नद‍ियां लगातार उफान पर होने को आतुर हैं। दूसरी ओर अमवार क्षेत्र में और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में लगातार हो रही बारिश के कारण कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बांध का जलस्तर 260.500 मीटर तक पहुंच चुका है।

    बढ़ते जलस्तर और पानी के भारी दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं द्वारा सतर्कता बरतते हुए बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगभग 300 मिमी (mm) तक हुई भारी बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। माना जा रहा है क‍ि यही हालात आगे जारी रहे तो और भी गेट खोले जा सकते हैं। 

    निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी
    बांध के तीन गेट खोले जाने के बाद नदी के तटीय और निचले डूब क्षेत्र वाले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। डूब क्षेत्र और आस-पास के ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। विभागीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।