Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी सहित कई जिलों में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती प्रचंड तापलहर, रात में चलेगी लू

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:37 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में प्रचंड तापलहर और उमस से लोग बेहाल हैं, रात में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत न मिलने और गु ...और पढ़ें

    आज फिर तापमान हो सकता 45 के पार, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट। जागरण

    आज फिर तापमान हो सकता 45 के पार, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट। जागरण

    HighLights

    1. एक सप्ताह तक प्रचंड तापलहर जारी रहने की संभावना।

    2. रात में भी लू चलने से उमस भरी गर्मी।

    3. गुरुवार को ऑरेंज, शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी/लखनऊ। पश्चिम से आ रही प्रचंड तापलहर के बीच तराई क्षेत्रों से पुरवाई संग आई आर्द्रता ने तापमान की वृद्धि को नियंत्रित तो किया लेकिन वातावरण में भयंकर उमस को बढ़ा दिया है। इसके चलते पूरी देह उबल उठी है, शरीर का पानी पसीना बन निचुड़ रहा है और मारे गर्मी के बेचैनी बढ़ती जा रही है। कूलर पंखे बेअसर हो चले हैं। दिन तो दिन रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने से हवा लू की तरह चल रही है।

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन और रातों में भी लू चल सकती है। जबकि हीट वेव से अभी कम से कम एक सप्ताह तक निजात नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को तापमान फिर 45 के पार जा सकता है, मौसम के हालात को देखते हुए विभाग ने गुरुवार के लिए आरेंज अलर्ट तो शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ताकि अनावश्यक लोग दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलें।

    गुरुवार की सुबह से ही प्रचंड धूप इस कदर फैल गई थी और बाहर देखने पर आंखें चौंधिया रही थीं। चमड़ी झुलसाती यह तीखी धूप आसमान से अंगारों के समान बरस रही थी। इससे पूरा वातावरण दहक उठा था लेकिन इसी बीच पुरवाई के साथ आई नमी की उपस्थिति ने भयंकर उमस से शरीर का पानी पसीना बन बहाना आरंभ कर दिया। तीखी धूप और बहते पसीने से लोग बेचैन हो उठे।

    यह भी पढ़ें- यूपी की 53 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में से सिर्फ 6 के पास है ये 'खास दर्जा', एडमिशन लेने से पहले देख लें लिस्ट

    दिन तो दिन रात में भी तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर होने से भयंकर गर्मी संग लूू का प्रभाव बना रहा। गर्म हवा बाहर निकलते ही शरीर को दहका दे रही थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.4 हो गया था तो न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आर्द्रता बढ़कर 72 से 44 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    स्वाभाविक प्रक्रिया है पुरवा
    बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वातावरण में अचानक पुरवा का हावी होना अस्वाभाविक भले लगे मगर यह मानसून पूर्व की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। बताया कि प्री-मानसून के छींटे पड़ने के पहले भी हवा में इस तरह का परिवर्तन होता है। कहा कि अभी अगले दो दिनों तक पुरवा का प्रभाव रह सकता है। इससे उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी।