यूपी के 26 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, मेडिकल टीमें और नावें तैनात; बांटे गए लाखों लंच पैकेट और राहत किट
उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का प्रकोप अभी भी जारी है, जहां राहत टीमों ने अब तक 19,496 ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
यूपी के 26 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है।
19,496 लोगों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
लाखों लंच पैकेट और राहत किट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य के 26 जिलों में बाढ़ का प्रकोप अभी भी जारी है। राहत कार्य में जुटी टीमों ने अभी तक 19,496 लोगों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि अभी तक 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं। राहत एवं बचाव अभियान के तहत 1634 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 1,072 मेडिकल टीमें गठित की जा चुकी हैं। वहीं, राहत और बचाव कार्यों के लिए 2,161 नाव एवं मोटरबोट राहत अभियान में जुटी हुईं हैं। वहीं, बाढ़ से अब तक 1,490 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जिसके सापेक्ष कुल 1,272 मामलों में सहायता दी जा चुकी है।
अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मीरजापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी में अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के चुनावी मुकाबले में ‘खेल’ पर भी खेलेगी सपा, प्लेयर्स के लिए अलग घोषणा पत्र की तैयारी
