लंदन के लोग अब चखेंगे यूपी के 'आम्रपाली' आम का स्वाद, भेजी गई 1200 किलो खेप
भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के बाद उत्तर प्रदेश से आम्रपाली आम की खेप लंदन भेजी गई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
1200 किलोग्राम आम्रपाली आम की खेप लंदन भेजी गई।
भारत-यूके सीटा समझौते के बाद निर्यात शुरू हुआ।
बागबानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाना मुख्य उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारत-यूनाइटेड किंगडम (यूके) व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीटा) के प्रभावी होने के बाद प्रदेश के आम की खेप की रवानगी शुरू हो गई है।
शनिवार को 1200 किलोग्राम आम्रपाली आम की निर्यात खेप को अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बीएल मीणा ने उद्यान निदेशालय से हरी झंडी दिखाकर लंदन के लिए रवाना किया।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के गुणवत्तापूर्ण फलों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है, जिससे बागबानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।
एपीडा के प्रयासों तथा उद्यान विभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश के आमों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 1200 किलोग्राम चौसा आम लंदन भेजा गया था और आज ये खेप जा रही है। आने वाले दिनों में आम का निर्यात और बढ़ेगा।