विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, बने तहसीलदार; शासन ने जारी की लिस्ट

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है। इन अधिकारियों को 1,77,500 रुपये के वेतनमान पर नियुक्त किया गया है और दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया।

  2. पदोन्नत अधिकारियों को 1,77,500 रुपये का वेतनमान मिलेगा।

  3. दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को प्रोन्नति देकर तहसीलदार बना दिया है। इसके लिए विभागीय प्रोन्नति समिति ने 6 और 7 अगस्त को बैठक की थी।

राजस्व परिषद के आदेश में कहा गया है कि नायब तहसीलदारों को 1,77,500 रुपए के वेतनमान में तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, अयोध्या जैसे जिलों में तैनात हैं।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की ज्येष्ठता जल्द निर्धारित की जाएगी। पदोन्नत अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के 93 अधिकारी होंगे सम्मानित, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत मिलेगा वीरता पदक

परिवीक्षा पूरी होने के बाद अधिकारियों को राजस्व (तहसीलदार) सेवा (तृतीय संशोधन) नियमावली के प्रावधानों के अनुसार स्थायी किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि संतोषजनक नहीं होने पर वापस नायब तहसीलदार बनाया जाएगा।