विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LDA का राहत भरा फैसला: सुशांत गोल्फ सिटी के EWS और LIG खरीदारों को नहीं देना होगा कंप्लीशन चार्ज

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:14 AM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप को पूरा करने के लिए कंप्लीशन चार्ज लगाएगा। हालांकि, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. एलडीए लगाएगा सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप कंप्लीशन चार्ज।

  2. ईडब्ल्यूएस, एलआईजी भूखंडों पर नहीं लगेगा कोई चार्ज।

  3. दस हजार से अधिक गरीब आवंटियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी को पूरा करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) टाउनशिप कंप्लीशन चार्ज भी लगाएगा। प्राधिकरण का बोर्ड टाउनशिप में घर व दुकानों के क्षेत्रफल के आधार पर इसका निर्धारण करेगा।

वहीं, परियोजना के ईडब्ल्यूएस व एलआइजी भूखंड जो अधिकतम 50 वर्ग मीटर के होंगे पर कंप्लीशन चार्ज नहीं लगेगा यानि सामान्य व गरीब भूखंड के 10 हजार से अधिक खरीदारों को यह चार्ज नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कैबिनेट ने सुशांत गाेल्फ सिटी टाउनशिप को एलडीए के टेकओवर करने पर मुहर लगाई थी। उसके बाद एलडीए ने टाउनशिप को लेकर योजना तैयार किया है। इसमें मानचित्र स्वीकृत व शमन के लिए टाउनशिप कंप्लीशन चार्ज लगाने का प्रस्ताव है।

कंप्लीशन चार्ज, संपत्तियों की बिक्री व योजना से होने वाली अन्य आय को एस्क्रो अकाउंट में रखा जाएगा, ताकि इस धनराशि का उपयोग विकास के योजना में ही किया जाएगा।

हाईटेक टाउनशिप में 10 साल पहले 2618 ईडब्ल्यूएस व एलआइजी यूनिट का निर्माण किया जा रहा था, जबकि 3550 एकड़ में 6266 ईडब्ल्यूएस व एलआइजी यूनिट बनना था। ऐसे में करीब 10 हजार से अधिक आवंटी ऐसे हैँ, जो ईडब्ल्यूएस व एलआइजी के तहत आते हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

एलडीए इसी के साथ 2023 में टाउनशिप की स्वीकृत डीपीआर के तहत ग्राम समाज व नगर निगम की भूमि का एलडीए पुनर्ग्रहण करेगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा है कि कंप्लीशन चार्ज का उद्देश्य योजना को पूरा कराना है। इसका उपयोग प्राधिकरण की आय के स्रोत के रूप में नहीं किया जाएगा। साथ ही गरीब व सामान्य वर्ग पर कोई चार्ज नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- ब्रांड और दवा एक... कीमत में मिला 27 हजार का अंतर, यूपी के अस्पतालों में दवाओं की कीमतों में भारी फर्क