Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और भी मजबूत, SSB और यूपी पुलिस चलाएगी संयुक्त अभियान

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. एसएसबी और यूपी पुलिस इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाएंगे।

    2. घुसपैठियों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने को गश्त बढ़ेगी।

    3. अवैध बस्तियों और निर्माणों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाएंगे। इस संदर्भ में गुरुवार को एसएसबी की महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने डीजीपी राजीव कृष्ण से भेंट की।

    दोनों अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने की रणनीति तय की। साथ ही तय किया कि सीमा पर गश्त बढ़ाई जाए। सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों अधिकारियों ने बैठक में यह भी तय किया कि इंडो-नेपाल सीमा पर चेकिंग और पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाए।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सीमा पर घुसपैठियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। खास तौर पर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को अवैध से रूप से सीमा के पास बसाया जा रहा है। इसी सिलसिले में कुछ समय पर सीमा पर अवैध से बनाए गए धार्मिक व शैक्षणिक स्थलों की इमारतों को गिराया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी : पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी-ISI कनेक्शन, ATS ने की संदिग्ध आतंकी के दो करीबीयों की पहचान