यूपी : पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी-ISI कनेक्शन, ATS ने की संदिग्ध आतंकी के दो करीबीयों की पहचान
एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर आईएसआई के लिए काम कर रहे संदिग्ध आतंकी शहरोज के मामले की जांच तेज कर दी है। एटीएस को शहरोज के दो ...और पढ़ें
-1784824289329_m.webp)
HighLights
एटीएस ने संदिग्ध आतंकी शहरोज के मामले की जांच तेज की।
शहरोज पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा।
एटीएस को शहरोज के दो करीबियों की जानकारी मिली, रिमांड की तैयारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी के इशारे पर आइएसआइ के लिए काम कर रहे संदिग्ध आतंकी शहरोज के मामले की जांच तेज कर दी है। एटीएस को शहरोज के दो करीबियों की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार एटीएस ने आरोपित के एक करीबी से गुरुवार को लंबी पूछताछ भी की है। साथ ही आरोपित के मोबाइल से कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।
एटीएस ने बलरामपुर निवासी शहरोज को आइएसआइ के लिए काम करने के आरोप में राजस्थान से गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल को एटीएस ने डाटा रिकवर करने के लिए लैब भेजा है। साथ ही कई संदिग्धों के साथ संपर्क को लेकर उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
रिमांड को लेकर एटीएस सोमवार को अदालत में अर्जी दाखिल करेगा। एटीएस की कोशिश है कि राजस्थान के उस व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की जाए जिससे उसे राजस्थान में विस्फोटक सामग्री व हथियार उपलब्ध कराए जाने थे।