'जाति-धर्म के आधार पर बन रहे BLO', सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जांच की मांग
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों की नियुक्ति जाति और धर्म के आधार पर करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदे ...और पढ़ें

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल।
HighLights
सपा ने बीएलओ नियुक्ति में जाति-धर्म आधारित भेदभाव का आरोप लगाया।
श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जांच की मांग की।
पार्टी ने बीएलओ सूची उपलब्ध कराने की भी मांग की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने जाति और धर्म के आधार पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर नियुक्त करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजकर जांच कराने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पार्टी नेता केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कानपुर का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि प्रदेश में मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों के दबाव में सभी विधान सभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के बीएलओ व सुपरवाइजर, जाति व धर्म के आधार पर बदले जा रहे हैं। ईआरओ द्वारा ये नियुक्ति की जा रही हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार बीएलओ की विधान सभा वार सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए, परंतु यह सूची भी नहीं दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'विज्ञापनों पर रोज करोड़ों खर्च करने के बाद भी CM योगी को अपयश के सिवा कुछ नहीं मिला'; अखिलेश यादव ने साधा निशाना
मांग की गई है कि बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने के साथ धर्म-जाति के आधार पर नियुक्ति की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।