'विज्ञापनों पर रोज करोड़ों खर्च करने के बाद भी CM योगी को अपयश के सिवा कुछ नहीं मिला'; अखिलेश यादव ने साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर झूठे विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर अपयश पाने का आरोप लगाया, साथ ही लखनऊ अग्निकांड और अयोध्या मंदिर चोरी जैसी ...और पढ़ें

अखिलेश यादव
HighLights
मुख्यमंत्री के विज्ञापनों पर खर्च से मिला केवल अपयश: अखिलेश।
लखनऊ अग्निकांड, अयोध्या चोरी जैसे पुराने मामलों का जिक्र।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बनाकर भी अंततः मुख्यमंत्री को बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिला, वैसे ही ‘आत्म-प्रशंसा के झूठे विज्ञापनों पर 2.3 करोड़ रुपये प्रतिदिन खर्च करके भी मुख्यमंत्री को अपयश के सिवा कुछ नहीं मिला।’
गुरुवार को सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ अग्निकांड में अपने बच्चे को खोने वाली ‘दुखी मां’ से किए गए मुख्यमंत्री के दुर्व्यवहार का वीडियो जब पूरी दुनिया में देखा गया तो वो पुराने वीडियो भी याद आ गये, जिनमें उन्होंने एक जिलाधिकारी से अशोभनीय वार्तालाप किया था या फिर एक प्रोफेसर साहब से दुर्वचन कहे थे।
इन्हीं के समय में अयोध्या के प्रभुराम जी के मंदिर में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी हुई थी और आरोपितों को बचाने के लिए जो दोषपूर्ण एसआईटी बनाई थी, उस पर किसी को विश्वास नहीं था और उसके बाद दिल्ली ने अपनी एसआईटी बनाई थी। मुख्यमंत्री अकेले में बैठकर सोचें तो उन्हें ये पता चलेगा कि ‘उनका प्रचार तंत्र ही कर रहा है उनका अंत’।
वहीं पार्टी मुख्यालय पर बैठक में उन्हाेंने कहा कि पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करना है। सबको साइकिल निशान पर वोट देने का संकल्प लेना है। जिस प्रत्याशी को पार्टी सिंबल दे उसका पूरा समर्थन और सहयोग करना है।
खबरें और भी
इंटरनेट मीडिया पर अच्छी बातें आएंगी तो गुमराह करने वाली बातें भी आएंगी। हमें किसी से लड़ाई, झगड़ा नहीं करना है। कोई गलत बात न करें और नहीं गलत बात लिखे। जाति-धर्म को लेकर टिप्पणी न करें। अपने आचरण और वाणी पर संयम रखें।