लखनऊ : बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, स्कूल मैनेजमेंट ने लिया 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का संकल्प
निगोहां के रघुनाथखेड़ा गांव में किसान सरोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत के बाद उनके बच्चों की पढ़ाई पर ...और पढ़ें

HighLights
किसान सरोज कुमार की हार्ट अटैक से हुई मौत।
एसबीएन इंटर कॉलेज ने बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया।
दोनों बच्चों को 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा।
संवाद सूत्र, निगोहां। रघुनाथखेड़ा गांव के किसान सरोज कुमार की बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद उनके दो बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एसबीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमरेन्द्र सिंह यादव ने बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का फैसला किया है। विद्यालय प्रबंधन दोनों बच्चों को कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा देगा।
किसान सरोज कुमार के बच्चे अनुभव कक्षा चार और मुस्कान कक्षा सात में पढ़ते हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई छूटने की चर्चा की जानकारी मिलने पर प्रबंधक अमरेन्द्र सिंह यादव गुरुवार को उनके घर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस से पहले बाराबंकी को बड़ी सौगात, जिले के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए 35 करोड़ मंजूर
उन्होंने बच्चों और उनकी मां ममता से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि पैसों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी।प्रबंधक ने बच्चों की मां ममता को निःशुल्क शिक्षा से संबंधित पत्र भी सौंपा। दोनों बच्चों की कक्षा 12 तक की पढ़ाई विद्यालय में पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है।
