विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक दिवस से पहले बाराबंकी को बड़ी सौगात, जिले के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए 35 करोड़ मंजूर

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:57 PM (IST)

बाराबंकी में 75 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित कुल 87 जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बाराबंकी में 87 नए स्कूल भवन निर्माण को मंजूरी।

  2. 70 अतिरिक्त कक्षाओं का भी होगा निर्माण कार्य।

  3. 1015 स्कूलों का 35 करोड़ से अधिक से कायाकल्प।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। शिक्षक दिवस से पहले शासन ने प्रत्येक भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है। जिले में जर्जर होकर ध्वस्त किए जा चुके 75 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के स्थान पर नए भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए बजट मंजूर कर दिया है।

75 विद्यालय भवनों के निर्माण पर करीब 11.54 करोड़ रुपये और 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों पर करीब 3.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए जगह कम पड़ने वाले विद्यालयों में 70 अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इन पर करीब 8.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जिले में 2614 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। 87 विद्यालयों के भवन लंबे समय से जर्जर हालत में थे। जांच के बाद इन्हें ध्वस्त कराकर नीलाम किया गया था। भवन टूटने के बाद कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था में पढ़ाई कराई जा रही थी।

11.51 लाख रुपये प्रति कक्ष की धनराशि मंजूर

प्रत्येक नए प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए 15.38 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक भवन पर 29.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अतिरिक्त कक्ष के लिए 11.51 लाख रुपये प्रति कक्ष की धनराशि मंजूर हुई है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से तैयार कार्ययोजना बेसिक शिक्षा परिषद को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद बजट उपलब्ध कराया गया है।

सिर्फ भवन नहीं, कमरों की कमी भी होगी दूर

जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुपात में कक्ष कम हैं। ऐसे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने से एक ही कमरे में कई कक्षाओं को बैठाने की समस्या कम होगी। 70 नए कक्ष बनने से पठन-पाठन के लिए अलग-अलग कक्ष उपलब्ध हो सकेंगे। इससे विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर होने की उम्मीद है।

35.09 करोड़ से 1015 ग्राम पंचायतों के स्कूलों का कायाकल्प

स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए 15वें वित्त आयोग से भी 35 करोड़ नौ लाख 52 हजार रुपये से अधिक की राशि मंजूर हुई है। यह धनराशि 1015 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और कायाकल्प से जुड़े कार्यों पर खर्च होगी।

विकासखंड ग्राम पंचायत स्वीकृत धनराशि (रुपये करोड़ में)
देवा 83 4.96
बंकी 53 3.17
सिद्धौर 88 3.13
सूरतगंज 91 2.62
सिरौलीगौसपुर 70 2.45
बनीकोडर 78 2.28
पूरेडलई 46 2.25
हरख 69 1.82
दरियाबाद 63 1.79
त्रिवेदीगंज 59 1.79
रामनगर 69 1.57
मसौली 49 1.54

ध्वस्त जर्जर भवनों के स्थान पर नए विद्यालय भवन और जरूरत वाले विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। बजट उपलब्ध होने के बाद नियमानुसार निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। -नवीन पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी