Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसी महीने शुरू हो जाएगी उड़ानें, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका ...और पढ़ें

    इसी महीने शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट।

    इसी महीने शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी माह हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और एरोड्रम लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    सीएम योगी ने भरोसा जताया कि फरवरी महीने में ही इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और इसके संचालन से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    जेवर एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन जाएगा जहां पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे। अभी लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं।

    पहले चरण में करीब 1300 हेक्टेयर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसे पीपीपी माडल के तहत विकसित किया गया है। यूं तो इसका पहला चरण सितंबर 2024 में ही पूरा किया जाना था, लेकिन तकनीकी और निर्माण कारणों से इसमें देरी हुई।

    जेवर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन कनेक्टिविटी है। यात्री यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। भविष्य में इसे मेट्रो और रैपिड रेल से जोड़ने की भी योजना है। इस एयरपोर्ट के चालू होने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए एक प्रमुख एविएशन हब बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, औद्योगिक विकास और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- आम बजट से प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर से पर्यटन तक मिलेगी नई रफ्तार: योगी आदित्यनाथ