विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश ही नहीं दुनिया को महका रही कन्नौज के इत्र की खुशबू, ODOP योजना से मिली वैश्विक पहचान

Published: Sat, 15 Aug 2026 06:15 PM (IST)

योगी सरकार की ODOP योजना ने कन्नौज की पारंपरिक इत्र कला को वैश्विक पहचान दिलाई है, जिससे छोटे उद्यमियों को आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण मिल रहा है। ।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ODOP योजना ने कन्नौज के इत्र कला को नई दिशा दी।

  2. छोटे उद्यमियों को ऋण, प्रशिक्षण और वैश्विक मंच मिला।

  3. इत्र पार्क से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, महिलाओं को रोजगार।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज की ऐतिहासिक और पारंपरिक इत्र कला को योगी सरकार की 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना से नई दिशा और मुकाम मिला है। सदियों पुराने इत्र कारोबार को

स्तर पर पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा आसान लोन सुविधा, मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस योजना से छोटे और नए उद्यमियों को आर्थिक सुरक्षा और बिना जोखिम के व्यापार बढ़ाने का बड़ा मौका मिला है। अब तक कन्नौज में 43 महिलाओं समेत कुल 143 कारोबारियों को इस योजना के तहत 94.99 लाख रुपये से ज्यादा की धन राशि अनुदान के रूप में दी जा चुकी है। इसके अलावा इत्र और अगरबत्ती निर्माण की नई तकनीकों से जोड़ने के लिए लगभग 1275 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।

व्यापारियों की आय में हुई बढ़ोतरी

कन्नौज के मिट्टी, गुलाब, बेला, खस, मेहंदी और शामांमा जैसे प्राकृतिक तरीकों से तैयार पारंपरिक इत्रों की खाड़ी देशों सहित वैश्विक बाजारों में भारी डिमांड है। आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और ग्लोबल मंच मिलने के कारण कोरोना काल के बाद सुस्त पड़े इस कारोबार में तेजी से सुधार आया है और स्थानीय व्यापारियों की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है।

विकसित हो रहा हाईटेक इत्र पार्क

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास ठठिया में एक अत्याधुनिक 'इत्र पार्क' विकसित किया गया है, जहां उद्यमियों को नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए स्थान दिया जा रहा है। सरकार की इस पहल से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलने से वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।

यह भी पढ़ें- आस्था, सुरक्षा और हाईटेक तकनीक: यूपी में साल दर साल कितनी बदली कांवड़ यात्रा की तस्वीर?