Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, भारत के युद्धपोतों की तस्वीरें भेजीं; UP ATS ने दबोचा

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 11:21 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    गिरफ्तार नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार। (फाइल फोटो)

    गिरफ्तार नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

    आरोपित 24 वर्षीय लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलबीर सिंह आगरा के थाना कागारोल के ग्राम चीतपुर का रहने वाला था।

    वर्तमान में उसकी तैनाती भारतीय नौसेना के दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि में थी। वह काफी समय से आईएसआई के लिए भारत की जासूसी कर रहा था।

    अपने हैंडलर को दी जानकारियां

    एटीएस को बीते दिनों सूचना मिली थी कि आरोपित लांस नायक आईएसआई के लिए भारत से खुफिया जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। उसने नौसेना की भी कई जानकारियां आईएसआई में अपने हैंडलर को दी थी।

    इसकी जांच करने के बाद एटीएस के सामने उसका राजफाश हो गया। उसके बैंक खातों से आईएसआई (ISI) एजेंट के साथ बड़ी राशि का आदान-प्रदान किया गया था। उसने युद्धक पोतों की भी तस्वीरें आईएसआई को भेजी थीं।

    ATS ने किया गिरफ्तार

    एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों एवं आईएसआई को खुफिया सूचनाएं देने के मामले में उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। नतीजतन एटीएस ने उसे गिरफ्तार करके मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    एटीएस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित कब से आईएसआई के संपर्क में था और उसने और कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां साझा की हैं। एटीएस के सूत्रों के अनुसार आरोपित को आईएसआ ने हनी ट्रैप में फंसाया था।

    यह भी पढ़ें- Kanpur में सामूहिक दुष्कर्म, बर्रा में गेस्ट हाउस के बाहर से पिकअप से किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने की हैवानियत

    खबरें और भी