20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप: 87 पदकों के साथ लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन, गोरखपुर दूसरे नंबर पर
लखनऊ ने 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
HighLights
लखनऊ ने 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप जीती।
टीम ने कुल 87 पदक जीते, जिसमें 33 स्वर्ण शामिल।
गोरखपुर दूसरे और रायबरेली तीसरे स्थान पर रहे।
जागरण संंवाददाता, लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महानगर स्थित हार्नर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने 33 स्वर्ण, 32 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 87 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
गोरखपुर 12 स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित 16 पदकों के साथ दूसरे, जबकि रायबरेली छह स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को किया गया सम्मानितशन के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ की स्वर्ण पदक विजेता टीम में अल्ताफ, मोहम्मद अहद खान, प्रत्युष कनौजिया, मोहम्मद नस अंसारी, आयुष्मान मिश्रा, प्रियांशु आर्यन, देव मलिक, अबीशा जहां, समृद्धि तिवारी, प्रभावी पाठक, दर्शिका तिवारी, आर्यन सिंह, प्रियांशु घोष, भाग्यश्री गुप्ता, आयत अहमद, श्रेय सिंह, काव्य दिवाकर, देव, बादल वर्मा, दीपशिखा गुप्ता, श्रुति गुप्ता, रिमझिम, ऋद्धि खन्ना, सार्वी सिंह, आर्य सिंह, मदीहा फातिमा, जरिया अहसन फातिमा, श्रेयांश सिंह, देवांश कुमार, साक्षी यादव, सृष्टि मोदी, मोहम्मद शाद और छवि शुक्ला शामिल रहे।
लखनऊ के रजत पदक विजेताओं में अल्ताफ, आशाज हुसैन, इमाद मोहसिन, मोहम्मद हसन, मोहम्मद अरहान, अश्विक सहा, सौभाग्य शर्मा, जड़ें ब्रुक्स, सात्विक सिंह, अफ़सीन जहां, प्रोमिता, वैष्णवी कुशवाहा, अनन्या सिंह, सबीन नेपाल, अभिमान, आनस अमीर, आराध्या, आराध्या पाल, यशस्वी श्री, अर्पित कतरिया, ईजान वारिफ खान, प्रिंस अनमोल रजक, इकरा असलम, गौरी श्रेष्ठ, एलिजा अहसान फातिमा, अनम जहां, अनन्या पटेल, यशस्वी पांडे, अविरल गुप्ता, आशीष रोका, प्राची पाल और श्वेता सिंह शामिल हैं।
कांस्य पदक जीतने वालों में दिग्विजय सिंह, रिहत कबीर सिंह, अनिरूद्ध सिंह, आधारित श्रीवास्तव, गुरतेज सिंह कोहली, श्रेयांश साहनी, सानवी सिंह, विहान, हार्दिक कश्यप, सदान, डेनियल हसन, सक्षम गुप्ता, ग्रंथ वर्मा, समर्थ वर्मा, इशिका अवस्थी, गौरवित चतुर्वेदी, अरनब आनंद सिंह, प्रणव, नैतिक चौहान, शुभांश शर्मा, आग्या शुक्ला और उदिता सिंह शामिल हैं। समापन समारोह में जिम्मी आर. जगतियानी, एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान आदि उपस्थित रहे।
