Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोमतीनगर थाने की बैरक में सिपाही आकाश यादव ने की आत्महत्या, क्राइम टीम में थे तैनात

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:03 PM (IST)

    गोमतीनगर थाने की बैरक में मंगलवार शाम 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह क्राइम टीम में तैनात थे और आत्महत्या के कारणों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोमतीनगर थाने की बैरक में सिपाही ने की आत्महत्या।

    2. सिपाही आकाश यादव 2019 बैच के थे, क्राइम टीम में तैनात।

    3. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर थाने की बैरक की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में मंगलवार शाम 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह गोमतीनगर थाने की क्राइम टीम में तैनात थे। घटना के समय बैरक में उनके अलावा कोई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

    आकाश मूलरूप से बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के खेड़की गांव के रहने वाले थे और विवाहित थे। वर्ष 2020 से 2024 तक उनकी तैनाती चिनहट थाने में रही। वर्ष 2024 में गोमतीनगर थाने में तैनाती मिलने के बाद से वह यहीं कार्यरत थे।

    पुलिस के मुताबिक, बैरक में सामान्य तौर पर छह पुलिसकर्मी रहते हैं, लेकिन मंगलवार को आकाश कमरे में अकेले थे। उनके साथी सिपाही सतीश खरवार शाम को बैरक से बाहर गए थे। करीब पौने छह बजे लौटने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

    काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सतीश ने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में लगी दफ्ती हटाकर अंदर देखा तो आकाश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।

    खबरें और भी

    इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिवारजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में रखा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    एबीसी में लगी आग, रानीगंज में रहा बिजली संकट

    लखनऊ: रानीगंज में महाकाल मंदिर के पास एरियल बंच केबल में आग लगने के कारण ढाई घंटे से अधिक बिजली संकट रहा। यूपीआइएल बिजली उपकेंद्र से संबंधित यह क्षेत्र है। अभियंताओं के मुताबिक शटडाउन लेकर यहां दूसरा एबीसी लगाकर बिजली आपूर्ति सामान्य की गई। यहां पिछले तीन माह में कई माह एबीसी जल चुकी है।

    वहीं अमीनाबाद, राजाजीपुरम, चिनहट सहित कई क्षेत्रों में बिजली संकट रहा। उधर गोमती नगर के विकास खंड पांच में रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही रही। 

    यह भी पढ़ें- पूर्व DSP भगवान दास आत्महत्या केस में अहम फैसला, नौ साल बाद 13 आरोपित बरी; जानें क्यों किया था सुसाइड