Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: इन 5 ज‍िलों में लू का रेड अलर्ट, 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

    Updated: Tue, 26 May 2026 07:58 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। बांदा सहित पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 47 डिग् ...और पढ़ें

    यूपी के 33 जिलों में जारी रहेगा लू का प्रभाव।- एआई जनरेटेड इमेज

    यूपी के 33 जिलों में जारी रहेगा लू का प्रभाव।- एआई जनरेटेड इमेज

    HighLights

    1. अगले तीन दिनों तक यूपी में भीषण लू जारी रहेगी।

    2. 33 जिलों में लू के लिए रेड अलर्ट घोषित।

    3. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू की तीव्रता बनी रहेगी है। 33 जिलों में लू या अत्यधिक लू चलने की संभावना है। दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज व फतेहपुर सहित आस-पास जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन जिलों में मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ ने सुझाव दिए हैं कि इन दिनों दोपहर में बाहर निकलने से बचाव करें।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्राें में मंगलवार को तीव्र लू चलेगी।

    प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी लू का प्रभाव बना रहेगा।

    सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में दिन के साथ रातें भी अधिक गर्म रहेंगी। बुधवार तक लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा। लू और गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं।

    प्रदेश में सोमवार को भी बांदा में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। लखनऊ का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवा चलेगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान

    जिला तापमान (°C)
    बांदा 47.6
    झांसी 46.0
    उरई 45.8
    प्रयागराज 45.4
    हमीरपुर 45.2

    यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी, 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

     

    खबरें और भी