विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर बुजुर्ग के बैग से मिला जिंदा कारतूस, लाइसेंस दिखाने पर मिली राहत लेकिन फ्लाइट छूट गई

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 10:57 PM (IST)

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बुजुर्ग के बैग से जिंदा कारतूस मिला। लाइसेंस दिखाने पर उन्हें छोड़ ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ एयरपोर्ट पर बुजुर्ग के बैग से कारतूस मिला।

  2. सुरक्षा जांच के दौरान .315 बोर का कारतूस बरामद।

  3. लाइसेंस दिखाने पर छोड़ा, पर पुणे की फ्लाइट छूटी।

संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान इंदिरा नगर निवासी रामनाथ यादव के बैग से .315 बोर का जिंदा कारतूस मिला। सीआइएसएफ ने पूछताछ के बाद उन्हें सरोजनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन इस कार्रवाई में उनकी पुणे जाने वाली फ्लाइट छूट गई।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में ड्रोन हमले में गोरखपुर के युवक की मौत, दम्माम एयरपोर्ट पर चलाते थे बस

थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया, रामनाथ यादव शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पुणे जाने वाले थे। उनकी बहू वहां एक अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया तलाशी अभियान

सुरक्षा जांच के दौरान बैग से कारतूस मिलने पर पूछताछ की गई। रामनाथ ने बताया, कारतूस गलती से बैग में रह गया था। शस्त्र लाइसेंस प्रस्तुत करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, इस प्रक्रिया में उनकी फ्लाइट छूट गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू