लखनऊ में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, आक्रोशित कार्यकर्ता निगोहां थाने में धरने पर बैठे
लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं पर मासिक बैठक में जाते समय हमला किया गया, जिसमें महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी भी हुई।
-1787324238343_m.webp)
निगोहां में मारपीट के आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
HighLights
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पर मासिक बैठक जाते समय हमला।
महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगा।
निगोहां थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही।
संवाद सूत्र, लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की मासिक बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी की गई।
नाराज कार्यकर्ता निगोहां थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसान नेता पिंटू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह एक दर्जन महिलाओं और पांच पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जा रहे थे।
मेहंदौली के पास एक डीसीएम ने रास्ता बाधित कर दिया। विवाद के दौरान चालक देशराज और अन्य युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। पीड़ितों का आरोप है कि चालक ने अपने गांव से 15-20 लोगों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया।
इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुईं और उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में घर खरीदने का बड़ा मौका! आगरा एक्सप्रेसवे के पास जल्द बसेगी 15000 प्लॉट वाली हाईटेक टाउनशिप
