Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइट से सफर और लग्जरी होटल में स्टे! IRCTC कराएगा दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन, सिर्फ इतना लगेगा किराया

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:40 PM (IST)

    आईआरसीटीसी अगले माह 20 से 24 सितंबर तक लखनऊ से दो ज्योतिर्लिंगों सहित महेश्वर, मांडू और इंदौर की हवाई यात्रा कराएगा। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. लखनऊ से इंदौर तक हवाई यात्रा से दर्शन।

    2. महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों का विशेष भ्रमण।

    3. महेश्वर, मांडू, इंदौर के प्रमुख स्थलों की सैर।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगले माह दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर की सैर कराएगा। यह यात्रा 20 से 24 सितंबर तक चार रात व पांच दिन की होगी।

    आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से इंदौर जाने एवं इंदौर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से होगी। आईआरसीटीसी खानपान एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में करेगा। यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर का दर्शन कराया जायेगा।

    इतना लगेगा किराया

    ओंकारेश्वर में ओम्कारेश्वर मंदिर, महेश्वर में अहिल्याबाई किला और महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट के दर्शन, मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल के दर्शन, इंदौर में पितृ पर्वत और गणपति मंदिर खजराना आदि का भी भ्रमण कराया जाएगा।

    दो व्यक्तियों के एक साथ बुकिंग कराने पर प्रति यात्री 42,500 रुपये, तीन व्यक्तियों की एक साथ बुकिंग पर प्रति यात्री 40,300 रुपये शुल्क होगा।

    यात्रा की बुकिंग गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन या हेल्पलाइन नंबर 8287930912 पर भी की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- बारिश में भी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेंगी बहनों की राखियां, डाक विभाग ने दिया 'वाटरप्रूफ लिफाफों' का तोहफा