Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में भी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेंगी बहनों की राखियां, डाक विभाग ने दिया 'वाटरप्रूफ लिफाफों' का तोहफा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:14 PM (IST)

    डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व से पहले बहनों के लिए वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा शुरू की है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे किए उपलब्ध।

    2. बाराबंकी में 10 रुपये में मिलेंगे ये विशेष लिफाफे।

    3. सुरक्षित राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट और ट्रैकिंग सुविधा।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। रक्षाबंधन पर्व से पहले वाटरप्रूफ लिफाफों का तोहफा बहनों को डाक विभाग ने दिया है। अब सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए लाजपतनगर स्थित प्रधान डाकघर के अलावा 59 उप डाकघर व 325 शाखा डाकघरों में मात्र 10 रुपये में उपलब्ध हैं। बहनें इन वाटर प्रूफ लिफाफों में राखियां अपने भाईयों तक दूर दराज जिलों व गैर प्रांतों में आसानी भेज सकेंगी।

    रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बाई स्पीड पोस्ट अभियान में वाटरप्रूफ विशेष लिफाफे बहुत उपयोगी हैं। इन लिफाफों से बहनें भाइयों को राखी स्पीड पोस्ट से समय पर डिलीवरी के साथ ही ट्रैकिंग सुविधा भी मिलेगी। राखी तीन कार्यदिवस में डिलीवरी होनी है

    भारतीय डाक विभाग की यह पहल बहनों के विश्वास और प्रेम को मजबूती देने वाली है। चार से पांच दिनों के भीतर जिले में वाटरप्रूफ लिफाफे मिल जाएंगे। यहां के बाद उप डाकघरों में इन वाटरप्रूफ लिफाफों को भेजा जाएगा। वाटरप्रूफ लिफाफे से डाक विभाग राखी गंतव्य स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाएगा।


                                                                       पुरुषोत्तम नाथ डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर बाराबंकी

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में टॉवर पर चढ़ा युवक, नीचे उतरते ही पुलिस ने भेजा जेल