Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ: दो साल में हेल्थसिटी विस्तार ने बढ़ाया इलाज का दायरा, ट्रांसप्लांट-रेडियोथेरेपी की तैयारी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:20 PM (IST)

    गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थसिटी विस्तार अस्पताल ने संचालन के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसमें पीडियाट्रिक आईसीयू और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट जैसी न ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. हेल्थसिटी विस्तार अस्पताल ने सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे किए।

    2. पीडियाट्रिक आईसीयू, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी नई सेवाएं शुरू।

    3. रेडियोथेरेपी, एमआरआई, ऑर्गन ट्रांसप्लांट की तैयारी जारी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थसिटी विस्तार सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने संचालन के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं।

    इस दौरान अस्पताल में पीडियाट्रिक आइसीयू (पीआइसीयू), सर्जिकल आन्कोलाजी और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।

    अब रेडियोथेरेपी, एमआरआइ, आर्गन ट्रांसप्लांट और विभिन्न रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है।
    अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. संदीप कपूर ने बताया कि मरीजों को गंभीर और जटिल उपचार के लिए दूसरे शहरों की ओर न जाना पड़े, इसके लिए सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

    अस्पताल में 25 से अधिक सुपर स्पेशियलिटी विभागों में 100 से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। 24 घंटे ट्रामा और इमरजेंसी सेवाओं के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल सीजीएचएस, ईसीएचएस और आयुष्मान भारत समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी संबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मनमानी वसूली: अधिकारियों ने प्रिंट रेट से अधिक पैसे लेते पकड़े 5 ढाबा संचालक, किए चालान