विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे हरीश द्विवेदी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Published: Sun, 30 Aug 2026 09:16 PM (IST)

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का लखनऊ में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

रविवार को राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार राजधानी आने पर हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किया

रविवार को राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार राजधानी आने पर हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किया

HighLights

  1. राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का लखनऊ में भव्य स्वागत।

  2. कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया, उनके साथ खड़े रहने का संकल्प।

  3. 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दोहराया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 37 साल में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, 41 साल की उम्र में 2014 में पहली बार सांसद, असम चुनाव के सफल सूत्रधार एवं अब 53 साल की उम्र में भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री बनने वाले हरीश द्विवेदी संगठन और सदन दोनों पारियों में सफल रहे हैं।

वह राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद रविवार को लखनऊ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक उनके स्वागत में होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों का गलियारा बना हुआ था। कार्यकर्ताओं का उत्साह और अपनापन देखकर भावुक हो गए। द्विवेदी ने साफ कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता हमेशा सर्वोपरि रहेगा। संघर्ष के हर दौर में कार्यकर्ताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी पहली बार रविवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, संजय राय, उपेंद्र रावत, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

79523031

पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त हरीश द्विवेदी एवं राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई अन्य ने नए कार्य दायित्व की शुभकामनाएं दीं।

द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करना है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन्हें स्नेह और सहयोग दिया है। समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा और अन्य आधारों पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और हर साजिश का लोकतांत्रिक एवं वैचारिक रूप से मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गुंडाराज और अराजकता पर नियंत्रण हुआ है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड विजय मिलेगी।

79522869

राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के बल पर सर्वाेच्च जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है।

53 साल के हरीश द्विवेदी 1993 से 1995 तक विद्यार्थी परिषद, बस्ती के जिला प्रमुख रहे। 1995 से 98 तक एबीवीपी गोरखपुर के विभाग संगठन मंत्री भी बने। वर्ष 2000 से 2003 तक प्रयागराज व सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री रहे। 2010 से 2013 तक भाजयुमो की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। बस्ती से 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव जीता।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने मनाया लखनऊ स्टेशन का 100वां जन्मदिन, लगाई गई ब्रिटिशकालीन उपकरणों की प्रदर्शनी