Haj Yatra 2027: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अग्रिम धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 तक बढ़ा दी है, जो पहले आज थी। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हज कमेटी आफ इंडिया ने हज-2027 के लिए अग्रिम धनराशि जमा करने की तिथि 17 तक बढ़ा दी है, आज राशि जमा करने का अंतिम दिन था।
चयनित यात्रियों को अग्रिम राशि के रूप में 1,52,300 रुपये जमा करना है। निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं करने पर आवंटन रद हो जाएगा। हज कमेटी की ओर से सोमवार को जारी सरकुलर में कहा गया है कि राज्य हज समितियों के अनुरोध पर राशि जमा करने की तिथि बढ़ायी गयी है।
जिन चयनित यात्रियों ने शार्ट हज पैकेज का विकल्प चुना है, उन्हें भी निर्धारित राशि जमा करनी होगी। राज्य हज कमेटी के सचिव मो.तारिक ने बताया कि समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर संबंधित हज सीट निरस्त कर दी जाएगी।