Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में युवक के कमरे पर युवती ने की आत्महत्या, मैट्रिमोनियल साइट पर दोनों की हुई थी दोस्ती

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:15 PM (IST)

    लखनऊ के गोवर्धन एनक्लेव में गोंडा की एक युवती ने अपने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 18 स्थित गोवर्धन एनक्लेव में गोंडा से अपने दोस्त के घर आई युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मृतका की पहचान गोंडा जिले के तरबगंज निवासी 30 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है। वह गोंडा स्थित एक मेडिकल संस्थान में कार्यरत थी।

    इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभा की दोस्ती कुछ समय पहले वैवाहिक विज्ञापन के माध्यम से पीजीआई अस्पताल में तैनात नर्स विकास त्रिपाठी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जिसके बाद प्रतिभा बुधवार को विकास से कुछ नोट्स लेने गोवर्धन एनक्लेव स्थित उनके किराये के मकान पर आई थी।

    पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह विकास त्रिपाठी ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा खोलते हुए देखा कि प्रतिभा दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरत पीजीआई पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सूचना देते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शादी के महज 5 महीने बाद उजड़ा सुहाग, पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार