गोरखपुर में शादी के महज 5 महीने बाद उजड़ा सुहाग, पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
पिपराइच पुलिस ने पति को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी प्रतिमा साहनी को गिरफ्तार किया है। हत्या के पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने परिस् ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पत्नी प्रतिमा साहनी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार।
हत्या के आरोप में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले, जांच जारी।
साली और साढ़ू की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। पति को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गुरुवार को पिपराइच थाना पुलिस ने पत्नी प्रतिमा साहनी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में दर्ज मुकदमें की विवेचना में पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। लेकिन, पत्नी के विरुद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में आरोपित बने साली और साढ़ू के भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलक्षत्रधारी टोला ककरहिया का है। रविवार को पंकज निषाद का शव फंदे से लटकता मिला था। पिता ब्रह्मदेव निषाद ने बहू प्रतिमा साहनी, उसकी बहन प्रीती और बहनोई राजेश साहनी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। जबकि इसके पूर्व पंकज के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिमा और उसकी बहन प्रीति को बंधक बना लिया था।
पीटने की सूचना पर पहुंची पुलिस जब उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने 12 नामजद समेत 27 पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हत्या के केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की।
जांच में हत्या के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद खुदकुशी के लिए उकसाने की पुष्टि होने पर पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अन्य नामजद आरोपितों के संबंध में साक्ष्य मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, बेटी को गिरफ्तार होता देख प्रतिमा की मां गुड्डी देवी, बहन प्रीती, बहनोई राजेश और अन्य परिजन भावुक हो उठे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में NIA की जांच तेज, छात्र के पूरे नेटवर्क पर खुफिया एजेंसियों की नजर
पीपीगंज थाना क्षेत्र के साखी राजबीर जसवल निवासी मां गुड्डी देवी ने कहा कि उनकी बेटी की शादी छह फरवरी को पंकज निषाद से हुई थी। शादी के पांच माह बाद ही पति की मौत के मामले में बेटी की गिरफ्तारी हो जाएगी। ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था।