Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अराजकता और झूठ के पोस्टर ब्वॉय बने राहुल गांधी', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर बड़ा हमला

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:14 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को 'अराजकता और झूठ का पोस्टर ब्वॉय' बताते हुए संसद में जारी गतिरोध के लिए उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राहुल गांधी को 'अराजकता और झूठ का पोस्टर ब्वॉय' कहा।

    2. संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

    3. झारखंड छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संसद में जारी गतिरोध को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अराजकता और झूठ के पोस्टर ब्याय बन गए हैं। उन्होंने संसद की मर्यादा तार-तार की है। जेन-जी के मुद्दे पर उनकी नीति दोगली है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर संसद को चलने नहीं दे रही। बार-बार गोल पोस्ट बदल रही है। ब्रजेश पाठक ने चुनौती देते हुए कहा, राहुल गांधी भागना मत, गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देंगे।

    मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी ने किस तरह बार-बार झूठ बोल कर और भ्रम फैला कर संसद को हाईजैक किया हुआ है। उनका मकसद संवाद नहीं है। पहले कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा, फिर कहा कि नीट पर चर्चा हो। सरकार ने चर्चा के साथ पेपर लीक पर कानून को और सख्त बनाया।

    झूठ और भ्रम का जाल हो जाएगा तहस-नहस

    राहुल गांधी ने फिर कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें। अब गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो राहुल गांधी ने फिर गोलपोस्ट चेंज कर लिया। कल प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी ने फिर से झूठ बोला कि जंतर-मंतर पर गोली चली। ये चाहते ही नहीं कि गृह मंत्री जवाब दें, क्योंकि अगर सरकार ने जवाब दिया तो उनके हर झूठ और भ्रम का हर जाल तहस-नहस हो जाएगा।

    खबरें और भी

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर तो राजनीति करनी है, लेकिन झारखंड के छात्रों की आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंचती। वहां छात्र शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, न कोई अभद्र भाषा आ रही है और न ही अराजकता हो रही है।

    यह भी पढ़ें- 'हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर असल मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा', शिवपाल यादव ने BJP को घेरा

    फिर भी कांग्रेस-जेएमएम सरकार अत्याचार कर रही है। छात्रों के रास्ते में कंटीले तार बिछाए गए, आंसू गैस के गोले दागे गए और बर्बर लाठीचार्ज किया गया। कई छात्रों ने ये भी शिकायत की है कि छात्राओं के कपड़े भी फाड़े गए, लेकिन राहुल गांधी को उनकी चीखें क्यों सुनाई नहीं दे रहीं?