Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AKTU के बी.टेक काउंसलिंग के दूसरे फेज में 29900 सीटें आवंटित, 27 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने जमा की फीस

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:22 PM (IST)

    एकेटीयू के बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के दूसरे चरण में 29,900 सीटें आवंटित की गईं, जिसमें से 27,930 छात्रों ने फीस जमा की। ...और पढ़ें

    एकेटीयू : बीटेक के दूसरे चरण में 29900 सीटें आवंटित

    एकेटीयू : बीटेक के दूसरे चरण में 29900 सीटें आवंटित

    HighLights

    1. एकेटीयू बीटेक के दूसरे चरण में 29,900 सीटें आवंटित।

    2. 27,930 छात्रों ने आवंटित सीटों की फीस जमा की।

    3. लखनऊ के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें लगभग भरीं।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के बाद दूसरे चरण में विभिन्न संस्थानों की सीटें आवंटित की गई। दूसरे चरण में 29,900 सीट आवंटित की गईं, जिसमें से 27,930 में फीस जमा की है जबकि 215 ने विड्रा कर लिया।

    जारी आंकड़ों के तहत सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (कैस) लखनऊ में 233, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ में 622 सीट आवंटन के साथ लगभग यहां सीटें भर गई हैं। सरकारी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ में 208, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती में 213, बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झांसी में 698, कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुलतानपुर में 510, मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग गोंडा 161 सीटें आवंटित की गईं।

    वहीं, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबेडकर नगर में 175, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में 121, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा में 163, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर में 158, कन्नौज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज में 336, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी में 336, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 256, सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर में 264 और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल्स टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, कानपुर में 163 सीट आवंटित की गई।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में विवाह न होने पर प्रेमी युगल ने जान दी, रिश्ते में भाई-बहन के इस कदम से परिवार के लोग हैरान

    खबरें और भी