Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में विवाह न होने पर प्रेमी युगल ने जान दी, रिश्ते में भाई-बहन के इस कदम से परिवार के लोग हैरान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM (GMT+05:30)

    Lucknow Crime News: ...और पढ़ें

    अनिकेत उर्फ रानू कुमार -----------------------------अंजलि

    अनिकेत उर्फ रानू कुमार -----------------------------अंजलि 

    HighLights

    1. पीजीआई थाना क्षेत्र का मामला, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव

    2. प्रेम प्रसंग और शादी के लिए परिवारजन की असहमति से जुड़ा प्रकरण

    जागरण टीम, लखनऊ। नजदीकी रिश्ते के युवक और युवती के बीच पनपे प्रेम संबंध के बाद जब इनके अगले कदम पर परिवारीजन ने साथ नहीं दिया तो इन दोनों ने आत्महत्या कर ली। तेलीबाग के न्यू बलदेव विहार कालोनी में रविवार तड़के प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर जान दे दी।

    इन दोनों के शव किराये के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में अलग-अलग फंदों से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर पीजीआइ सुनील सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और शादी के लिए परिवारजन की असहमति से जुड़ा सामने आया है।

    इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू कुमार और नोएडा के खोड़ा कालोनी की 18 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। अंजली के मामा का बेटा अनिकेत एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिवारजन के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।

    इस प्रकरण की जांच में सामने आया कि अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह नोएडा पहुंच गया। वहां से दोनों घर से निकलकर अयोध्या पहुंचे। इनकी तलाश के दौरान परिवारजन ने उन्हें अयोध्या में खोज लिया और साथ लेकर इटावा में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

    खबरें और भी

    इसी दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलते समय दोनों परिवारजन को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों तेलीबाग में किराये के मकान में पहुंच गए। परिवारजन जब वापस घर पहुंचे तो दोनों अलग-अलग कपड़ों के फंदे से सीलिंग फैन पर लटके मिले।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों के परिवारजन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कई दिन से चल रहा था विवाद

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों के परिवार में कई दिन से विवाद चल रहा था। जबसे दोनों के प्रेम संबंध उजागर हुए थे, तबसे दोनों पर नजर रखी जाती थी, ताकि कोई गलत कदम न उठा सके। बावजूद इसके कब दोनों चकमा देकर निकल गए। यह जानकारी नहीं हो सकी।

    सात वर्ष पुरानी लव मैरिज बनी विवाद की वजह

    जांच में सामने आया कि सात वर्ष पहले मृतक अनिकेत की बहन सलोनी और मृतका अंजली के भाई सुनील ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उस समय इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में गहरा विवाद हुआ और रिश्तों में खटास आ गई थी। परिवारजन के मुताबिक, उसी घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच दूरी बढ़ गई। ऐसे में जब अनिकेत और अंजली के प्रेम संबंध की जानकारी मिली और उन्होंने शादी की इच्छा जताई, तो परिवारों ने पुरानी कड़वाहट और करीबी रिश्तेदारी का हवाला देते हुए साफ इनकार कर दिया।