Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया, विकास के नाम पर सिर्फ किया भ्रष्टाचार'; अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:18 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने और प्रशासनिक अक्षमता का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव

    HighLights

    1. अखिलेश ने भाजपा पर यूपी को बीमारू राज्य बनाने का आरोप लगाया।

    2. कहा, विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता चरम पर है।

    3. सपा ने ईसीआई ऐप त्रुटि सुधारने और मतदान केंद्र बदलने की मांग की।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया है।

    सरकार ने विकास का ढोल पीट कर जिन योजनाओं का खूब प्रचार किया वह सब भ्रष्टाचार की शिकार बन गई है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं और सड़के धंस रही है। अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भाजपा ने खूब हो हल्ला मचाया, लेकिन चढ़ावा चोरी के कारण काला दाग लग गया।

    उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई आत्मा नहीं बची है। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। किसानों को समय से खाद, बीज और कीटनाशक नहीं मिल रहा है। फसल की लागत नहीं मिल रही है।

    दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन देकर मांग की है कि मतदाताओं की समस्या को दूर करने के लिए ईसीआई एप में तकनीकी त्रुटि का तत्काल निराकरण कराया जाए, जिससे नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में कठिनाई का सामना न करना पड़ें।

    उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा है कि छावनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन संख्या 431 में मतदाता क्रम संख्या 369 से 617 तक के मतदाताओं को अपने निवास से आठ किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ रहा है। इन मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन संख्या 414 में जोड़ दिया जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 9 साल का रिपोर्ट कार्ड, 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा