Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर: दुष्कर्म के 20वें दिन पीड़िता ने तोड़ा दम, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:29 PM (IST)

    नीमगांव के सिकंदराबाद में 22 जुलाई को दुष्कर्म की शिकार हुई महिला की जिला अस्पताल में 20वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी यासीन को गिरफ् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. दुष्कर्म पीड़िता की जिला अस्पताल में 20वें दिन मौत।

    2. 40 वर्षीय दलित महिला से 22 जुलाई को हुआ था दुष्कर्म।

    3. आरोपी यासीन गिरफ्तार, पुलिस आगे की जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, नीमगांव (लखीमपुर)। नीमगांव के कस्बा सिकंदराबाद में 22 जुलाई को दुष्कर्म की घटना से पीड़ित महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 20वें दिन मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद से महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी। इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    सिकंदराबाद कस्बा क्षेत्र निवासी एक मानसिक बीमार एवं अस्वस्थ चल रही 40 वर्षीय दलित महिला के साथ 22 जुलाई की रात यासीन ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला की हालत निरंतर गंभीर होती गई। घरवालों ने उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

    इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर मंगलवार सुबह उसकी उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित यासीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में मोबाइल पर बात करने को लेकर हुई मारपीट, घायल युवक की मौत से मचा कोहराम

    खबरें और भी