Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में मोबाइल पर बात करने को लेकर हुई मारपीट, घायल युवक की मौत से मचा कोहराम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:16 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी के मितौली में मोबाइल पर बात को लेकर हुए विवाद में घायल 32 वर्षीय युवक सुधीर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम र ...और पढ़ें

    घायल युवक की मौत से मचा कोहराम।

    घायल युवक की मौत से मचा कोहराम।

    HighLights

    1. मोबाइल पर बात को लेकर हुआ विवाद।

    2. मारपीट में घायल युवक सुधीर की मौत।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, मितौली (लखीमपुर )। मितौली के खमरिया गांव में मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के तीसरे दिन घायल युवक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

    इसके बाद उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन वह अस्पताल जाने के बजाय घर लौट गया। देर शाम हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    खमरिया गांव निवासी 32 वर्षीय सुधीर का शनिवार को मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में सुधीर घायल हो गया था।

    घटना के तीसरे दिन उसने मितौली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मुकदमा दर्ज होने के बाद सुधीर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

    हालांकि, वह रेफर होने के बाद अस्पताल जाने के बजाय अपने घर चला गया। परिजनों के मुताबिक, देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि खमरिया निवासी डोर उर्फ पिंटू के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हापुड़ के मौड़ी फ्लाईओवर पर राजस्थान डिपो बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत