हापुड़ के मौड़ी फ्लाईओवर पर राजस्थान डिपो बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
हापुड़ के मौड़ी फ्लाईओवर पर सोमवार रात राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया, ...और पढ़ें
-1786379814361_m.webp)
राजस्थान डिपो बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत।
HighLights
मौड़ी फ्लाईओवर पर राजस्थान डिपो बस ने बाइक सवार को रौंदा।
हादसे में मेरठ निवासी एहसान की मौके पर ही मौत।
बस चालक फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संवाद सहयोगी, हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मौड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर हुसैन के रहने वाले एहसान के रूप में हुई है।
बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
पुलिस के अनुसार एहसान सोमवार रात बाइक से बुलंदशहर की ओर से हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित मौड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी राजस्थान डिपो की बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। तलाशी के दौरान जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई।
थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित बस चालक की तलाश की जा रही है। स्वजन को हादसे की सूचना भिजवाई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।