Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोलेरो और गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब, 142 पेटी बरामद

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 07:51 PM (IST)

    कुशीनगर पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर 142 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब बोलेरो और गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिहार के पश्चिमी चंपारण ले जाई ...और पढ़ें

    बोलेरो व गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली से बिहार ले जाई जा रही 142 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।

    बोलेरो व गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली से बिहार ले जाई जा रही 142 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पडरौना। बोलेरो व गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से 142 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर कोतवाली पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर शराब की खेप बिहार के पश्चिमी चंपारण ले जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना हर्षवर्धन सिंह टीम संग शुक्रवार की शाम को यूपी-बिहार सीमा पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच आई बिहार की नंबर लगी बोलेरो को रोक तलाशी ली गई तो जूट के बोरों में छिपाकर रखी गई 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    मौके से भागना चाहे तीन तस्करों को दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। सख्ती से हुई पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पीछे आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गन्ने के बीच में भी शराब छिपाई गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक तलाशी ली तो 100 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। चालक को पकड़ लिया।

    पकड़े गए तस्करों की पहचान बहादुर यादव निवासी चंद्रौल थाना नवलपुर, किशन कुमार यादव व दीपू यादव निवासी कस्बा व थाना बथुवलिया जिला पश्चिमी चंपारण बिहार व मनोज राय निवासी बभनौली कोठी थाना सेवरही के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि शराब की खेप बिहार के पश्चिमी चंपारण ले जा रहे थे।

    खबरें और भी

    टीम में चौकी प्रभारी कस्बा वीरेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी सिधुआ अखिलेश त्रिपाठी, कां.रविप्रकाश सिंह, आशीष पटेल, रजनीकांत, आनंद गुप्ता, अवधेश यादव, राहुल गुप्ता शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं खाताधारक? सवा दो घंटे बंद रहा बैंक