Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर: सड़क हादसे में कांवड़िया की मौत, देवघर से लौटते समय हुआ हादसा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:46 PM (IST)

    झारखंड के देवघर से पूजा कर लौट रहे कुशीनगर के एक कांवड़िया रामचंद्र गुप्ता की गोपालगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। एनएच-27 पर शौच के लिए रुके बस से ...और पढ़ें

    देवघर से लौटते समय कांवड़िया की मौत।

    देवघर से लौटते समय कांवड़िया की मौत।

    HighLights

    1. देवघर से लौटते समय कुशीनगर के कांवड़िया की मौत।

    2. गोपालगंज में एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

    3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज(कुशीनगर)। झारखंड के देवघर से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर बस से घर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक कांवड़िया की सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर भड़कुइया गांव के समीप हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।

    बताया जाता है कि पेशे से किसान रामचंद्र गुप्ता साथियों के साथ देवघर पूजा करने गए थे। पूजा के बाद सभी लोग बस से वापस घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे बस को भड़कुइया गांव के समीप एनएच-27 किनारे रोका गया। इसी दौरान रामचंद्र गुप्ता शौच के लिए सड़क किनारे गए थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए एनएच-27 पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य माध्यमों से भी वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर के जटहा बाजार में किशोर का अपहरण, 50 हजार की मांगी फिरौती, 12 हजार देने के बाद पुलिस एक्टिव

    खबरें और भी