Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर के जटहा बाजार में किशोर का अपहरण, 50 हजार की मांगी फिरौती, 12 हजार देने के बाद पुलिस एक्टिव

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:14 PM (IST)

    कुशीनगर के जटहाबाजार से 13 वर्षीय किशोर सागर शर्मा का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर पिता की पिटाई ...और पढ़ें

    एसपी केशव कुमार।

    एसपी केशव कुमार।

    HighLights

    1. 13 वर्षीय किशोर सागर शर्मा का अपहरण।

    2. अपहर्ताओं ने 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी।

    3. पुलिस जांच में पिता की पिटाई से भागने का खुलासा।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। रहस्मय ढंग से गायब किशोर के अपहरण व 50 हजार की फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वजन की ओर से 12 हजार रुपये की फिरौती दे दिए जाने की रविवार को इंटरनेट मीडिया के जरिये जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

    थाने के साथ साथ स्वाट व सर्विलांस टीम को मामले के पर्दाफाश के लिए लगाया गया। थाना जटहाबाजार के गांव कटाई भरपुरवा के बाजार टोला में बीते गुरुवार को सामने आए इस मामले में स्वजन की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

    बताया जा रहा कि गांव का 13 वर्षीय सागर शर्मा बीते गुरूवार की शाम को घर से बाजार की ओर गया, लेकिन वापस नहीं आया। देर रात उसके घर न आने पर परेशान स्वजन संभावित जगहों पर तलाश किए पर पता नहीं चला। अगली सुबह थाने पहुंच पिता नंदन शर्मा ने बेटे के गायब होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी।

    पिता के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद अनजान नंबर से फोन आया। फाेन करने वाले ने बेटे के अपहरण की सूचना दी और 50 हजार रुपये फिरौती मांगी। उसने वीडियो काल कर बच्चे को दिखाया भी, बेटे के मुंह पर कपड़ा बंधा था। पिता ने बताए गए दो नंबरों पर पांच व सात हजार रुपये भेजकर बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई।

    खबरें और भी

    जिस पर अपहर्ता ने पूरे पैसे की व्यवस्था करने को कहा और पैसे न देने पर जान की धमकी दी। स्वजन शुक्रवार व शनिवार को पैसे की व्यवस्था में जुटे रहे। इंतजाम न होने पर परिवार के लोग रविवार को गांव में घूम कर लाेगों से आर्थिक सहयोग मांगना शुरू किए तो यह बात सार्वजनिक हुई।

    इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने इससे जुड़ी सूचना इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। इससे जुड़ा पोस्ट संज्ञान में आने पर थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र तत्काल गांव पहुंचे। पिता से बात कर उच्चाधिकारियों को बताया।

    एसपी ने जिले की टीम गठित कर मामले के पर्दाफाश के निर्देश दिए। सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने गांव पहुंच जानकारी ली। सागर के पिता गांव के चौराहे पर नाई की दुकान चलाते हैं। सागर तीन बच्चों में दूसरे नंबर का है। वह कक्षा आठ में पढ़ता है।

    जांच पड़ताल में पिता की पिटाई से किशोर के घर छोड़ने की बात सामने आई है। पांच माह पूर्व भी पिता की डांट फटकार पड़ने पर किशोर घर से गायब हुआ था। जिस नंबर से फोन आया था उसका सीडीआर निकलवा कर जांच की जा रही है। जिन दो नंबरों पर यूपीआई के जरिये 12 हजार रुपये भेजे गए हैं, वे भी अलग-अगल स्थान के हैं। प्रारंभिक जांच में नंबर साइबर अपराधियों के प्रतीत हो रहे हैं। टीमें अपने-अपने लक्ष्य पर कार्य कर रहीं हैं, शीघ्र ही किशोर को सुरक्षित ढूंढ कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    -केशव कुमार, एसपी