Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर : मुकदमे की पैरवी पर जा रहे अधेड़ पर चाकू से हमला, घायल की मौत; मस्जिद के सामने शव रखकर शुरू किया धरना

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:01 PM (IST)

    तरयासुजान में मुकदमे की पैरवी पर जा रहे अबुल हसन पर हुए चाकू हमले में घायल होने के आठ दिन बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपितो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुकदमे की पैरवी पर जा रहे अधेड़ पर चाकू हमला।

    2. आठ दिन बाद उपचार के दौरान घायल की मौत।

    3. आरोपितों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग।

    संवाद सूत्र, तरयासुजान। मुकदमे की पैरवी करने जा रहे दिनदहाड़ चाकू से किए गए हमले में घायल अधेड़ ने आठ दिन बाद शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग को लेकर स्वजन संग ग्रामीण मस्जिद के सामने धरना शुरू कर दिए।

    कार्रवाई तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिए। तनाव को देखते हुए सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहंदिया गांव में तरयासुजान थाना पुलिस कैंप कर रही है और मान मनौव्वल में लगी है।

    बता दें कि बीते एक अगस्त को सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहंदिया निवासी 55 वर्षीय अबुल हसन मुकदमे की पैरवी करने जिला मुख्यालय रवींद्रनगर धूस बाइक से जा रहे थे। इस दौरान विशुनपुरा थाना के दुदही-पडरौना मार्ग पर तिलक पट्टी के समीप घात लगाए बाइक सवार दो हमलावरों ने पीठ पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस घायल को जिला अस्पताल भेज, पत्नी जरीना खातून की तहरीर पर अबुल के भतीजे शमसुल हक व उसकी पत्नी अहमदी सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की थी।

    शव रखकर दिया धरना 

    दो दिन बाद अहमदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दूसरे आरोपित को घटना के आठ दिन भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। इसी बीच गंभीर रूप से घायल अबुल की उपचार के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल मौत की खबर गांव आई तो पुलिस के विरुद्ध आक्रोश भड़क उठा। स्वजन सहित ग्रामीण लामबंद हो गांव की मस्जिद के सामने शव रखकर धरना शुरू कर दिए।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में कानपुर से गंगाजल लेकर 500 कांवड़ियों ने किया गोपेश्वर महादेव का जलाभिषेक, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

    उनकी मांग है कि सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर जरीना को 50 लाख रुपए सहायता प्रदान की जाय। मांगें पूरी न होने पर शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि, अबुल पांच वक्त का नमाजी था। उनकी मौत से पूरा गांव गमगीन है। प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि, गांव में पुलिस तैनात है। वार्ता की जा रही है।

    खबरें और भी