लखनऊ में कानपुर से गंगाजल लेकर 500 कांवड़ियों ने किया गोपेश्वर महादेव का जलाभिषेक, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
कानपुर के गंगा तट से जल लेकर आए 500 कांवड़ियों ने मलिहाबाद स्थित श्री गोपेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने 56 भोग अर्पित किए और यात्रा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
कानपुर से लाए गंगाजल से 500 कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक।
मलिहाबाद के गोपेश्वर नाथ महादेव को 56 भोग अर्पित किए गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, मलिहाबाद। श्रावण मास के पावन अवसर पर कानपुर के गंगा तट से जल भरकर लाए 500 कांवड़ियों ने मलिहाबाद स्थित श्री गोपेश्वर नाथ महादेव का पूर्ण निष्ठा से जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गोपेश्वर नाथ को 56 भोग अर्पित किया और चिंतातुर हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मोहान रोड पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का नगरवासियों और गौशाला परिवार ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय प्रशासन, इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्र और कस्बा इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था से यात्रा सकुशल संपन्न हुई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया।
यात्रा संयोजक 'सेवक लाल कैटरर्स' ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यात्रा धूमधाम से निकाली गई और अब हर साल गोपेश्वर महादेव को कांवड़ अर्पित की जाएगी। गौशाला में जलपान के बाद यह कांवड़ यात्रा सिधौली नैमिष धाम के लिए रवाना हो गई।