विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में घूस मांगने के आरोप में नायब तहसीलदार-लेखपाल और कानूनगो सहित 10 पर FIR

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:34 PM (IST)

कुशीनगर में रिश्वत मांगने और निर्माण सामग्री नष्ट करने के आरोप में नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सहित दस पर FIR.

  2. ₹50,000 घूस मांगने, निर्माण सामग्री नष्ट करने का आरोप.

  3. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्रवाई.

संवाद सूत्र, गौरीश्रीराम। 50 हजार रुपये घूस मांगने व जेसीबी से निर्माण सामग्री नष्ट करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश पर नायब तहसीलदार, लेखपाल व कानूनगो व सहयोग करने वाले सात अन्य सहित दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विशुनपुरा के गौरीश्रीराम निवासी तुफानी ने प्रकीर्ण वाद दाखिल किया था। विशुनपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुफानी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनकी पैतृक भूमि को लेकर विभिन्न न्यायालयों में वाद लंबित है। उपसंचालक चकबंदी अधिकारी के न्यायालय ने 23 जनवरी 2025 को अग्रिम आदेश तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।

उपजिलाधिकारी तमकुहीराज ने 31 जनवरी को उक्त आदेश के अनुपालन के लिए विशुनपुरा थानाध्यक्ष को भी निर्देशित किया था। 31 जनवरी को लेखपाल रविशंकर और कानूनगो बृजेश प्रसाद ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर छह फरवरी 2025 को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्वकर्मियों, नामजद लोगों और पुलिस बल के साथ जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर उनके घर पहुंचे।

क्या है आरोप?

आरोप है कि दो ट्राली ईंट हटवा दी गईं और शेष ईंट, गिट्टी व बालू जेसीबी से नष्ट कराकर गड्ढों में डलवा दिया गया। विरोध करने पर मेरे, मेरे पुत्र जितेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, पत्नी मीरा देवी व बहू बिंदा देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने के साथ धमकी दी। इससे 1.25 लाख रुपये की क्षति हुई। मोबाइल भी छीन लिया गया।

यह भी पढ़ें- बाढ़ के बाद दरकने लगीं 114 साल पुराने निर्मोही अखाड़े की दीवारें, रोजाना 1000 लोगों को भोजन कराने वाली अन्न सेवा बंद

न्यायालय के आदेश पर बीते दो अगस्त 2026 को पुलिस ने लेखपाल रविशंकर, कानूनगो बृजेश प्रसाद, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, परमेश्वर, अमर, अनूप, कुलदीप व अभिषेक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशुनपुरा ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।