Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Dehat में बड़ा हादसा: तेरहवीं से लौट रहे परिवार की वैन तालाब में गिरी, दंपती, बेटी व नाती की मौत

    By Charutosh JaiswalEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Fri, 20 Feb 2026 08:58 PM (GMT+05:30)

    कानपुर देहात के शिवली स्थित बैरी गांव के पास एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस भीषण हादसे में कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिवली के बैरी सवाई गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में तालाब में गिरी वैन

    2.  वैन सवार दंपती उनकी बेटी व नाती की जान चली गई, जबकि छह को सुरक्षित निकाला गया

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। शिवली के बैरी सवाई गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित वैन सड़क किनारे तालाब में जा गिरी, इससे वैन सवार दंपती उनकी बेटी व नाती की जान चली गई। ग्रामीणों व पुलिस ने प्रयास कर वैन से छह को सुरक्षित निकाल लिया और अस्पताल लेकर गए।

    वैन चालक घटना के बाद फरार हो गया। सभी रिश्तेदार की त्रयोदशी कार्यक्रम में औरैया सहायल गए थे। बता दें कि इसी तरह से बुधवार को औरैया में नहर में कार गिरने की वजह से दंपती व बेटे की जान चली गई थी।

    कानपुर कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी प्राइवेट कर्मी 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री अपनी औरैया सहायल निवासी सास के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को स्वजन संग वैन बुक कर शुक्रवार दोपहर को गए थे। वहां से रात करीब 8.15 बजे सभी वापस लौट रहे थे और वैन को कल्याणपुर का ही राजकुमार चला रहा था।

    शिवली के बैरी सवाई गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में वैन चालक राजकुमार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे तालाब में वैन करीब 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में जा गिरी। इससे वैन सवार लोगों में चीखपुकार मच गई, ग्रामीण पहुंचे और सभी पिछला गेट खोलकर निकालना शुरू किया, पुलिस भी आ गई और उनकी मदद कर सभी को निकालकर सीएचसी शिवली भेजा।

    खबरें और भी

    60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री, उनकी 55 वर्षीय पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री, उनकी बेटी 30 वर्षीय हिमांशी व हिमांशी का दो वर्षीय बेटा शिव की जान चली गई। वहीं परिवारीजन 30 वर्षीय कृतिका, 45 वर्षीय सुधा, हिमांशी की तीन वर्षीय पुत्री वानी, सुधा का चार वर्षीय पुत्र कान्हा व राजकिशोर का 24 वर्षीय पुत्र सुधांशु व चालक राजकुमार बच गए।

    बचे लोगों का सीएचसी शिवली में इलाज शुरू किया गया जहां से स्वजन कहीं निजी अस्पताल लेकर गए। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चार की जान गई है बाकियों को सकुशल बचा लिया गया है। चालक नदारद हो गया है उसका पता किया जा रहा।

    यह भी पढ़ें- बांदा कोर्ट का कड़ा फैसला: चित्रकूट यौन शोषण केस में जेई दंपती को फांसी, 50 नाबालिगों का शोषण कर बेचते थे पोर्न वीडियो